कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की
Junaid Khan - शहडोल। 26 मई 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम दुलादर निवासी रामप्रकाश शुक्ला ने ट्रांसफार्मर बदलने, ग्राम बंधवाखुर्द अवैध भूमि की जांच करवाने, धनपुरी निवासी रश्मि नामदेव ने अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, बुढार निवासी निर्मला चर्मकार ने रोजगार दिलाने, ग्राम बरदौहा निवासी घनश्याम बैगा ने पीएम आवास की राशि दिलवाने, ग्राम जैतपुर निवासी ओमप्रकाश मिश्रा ने सीमांकन की कार्यवाही निरस्त करवाने संबंधित आवदेन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
