55 करोड़ खर्च का दावा, फिर भी सुविधाएं गायब: NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

55 करोड़ खर्च का दावा, फिर भी सुविधाएं गायब: NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा, उग्र आंदोलन की चेतावनी 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 21 मई 2026 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) शहडोल के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं को लेकर संभागायुक्त शहडोल के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय, मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में PM-USHA योजना के अंतर्गत 55 करोड़ रुपये के उपयोग में अनियमितता तथा भ्रष्टाचार-

विश्वविद्यालय को PM-USHA योजना अंतर्गत लगभग 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिनके 100% उपयोग का दावा किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई विभागों में कंप्यूटर एवं आईटी संसाधनों की कमी है। NSUI ने पूरे व्यय की उच्च स्तरीय जांच एवं सार्वजनिक विवरण जारी करने की मांग की।

डिग्री कॉलेज हॉस्टल सुधार हेतु स्वीकृत 50 लाख रुपये के दुरुपयोग का आरोप-हॉस्टल सुधार के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया। छात्रावास की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। NSUI ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई एवं शीघ्र सुधार कार्य प्रारंभ कराने की मांग की। एक ही प्राध्यापक डॉ पूर्णिमा शर्मा को कई महत्वपूर्ण प्रभार दिए जाने पर सवाल-एक ही अधिकारी को कई प्रभार दिए जाने,संस्कृत विभाग की कक्षाएं प्रभावित होने, पीएचडी शोध प्रक्रिया में UGC नियमों के उल्लंघन,नए महाविद्यालय की स्थापना में देरी तथा कुलसचिव पद रिक्त होने से उत्पन्न प्रशासनिक अव्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए। NSUI ने सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने एवं छात्रहित में शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,ब्लॉक अध्यक्ष अमन तिवारी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता, आई टी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव,जिला सचिव युवराज, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष हर्षित सिंह बघेल,ब्लॉक उपाध्यक्ष ओम साहू, बीकॉम सह प्रभारी क्रितेंद्र सिंह सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post Next Post