अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 55.440 लीटर शराब व मोटर सायकल सहित कुल 75,118 रुपये का मशरूका जप्त
Junaid Khan - शहडोल। अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बुढ़ार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त किया है। दिनांक 26.05.2026 को रात्रि लगभग 22:10 बजे थाना बुढ़ार पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर ग्राम देवरी में नग नऊआ नाला के पास आम रोड पर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। प्रकरण में एक नामजद एवं एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जप्ती/मशरूका विवरणः वाहन: मोटर सायकल क्रमांक MP 18 ZJ 7328 (कीमती लगभग 40,000 रुपये) शराब: 308 पाव देशी/अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 55.440 लीटर, कीमती 35,118 रुपये) * कुल जप्ती कीमती: 75,118 रुपये सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, सउनि. गिरीश शुक्ला, प्रआर. महेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
