खनिजो के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही

खनिजो के अवैध परिवहन पर की गई कार्यवाही


Junaid Khan - शहडोल। 20 मई 2026- कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के निर्देशानुसार शहडोल जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। 

प्रभारी खनिज निरीक्षक वृत्त-ब्यौहारी के द्वारा तहसील ब्यौहारी के विभिन्न क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जांच कार्यवाही की गई। तहसील ब्यौहारी अंतर्गत खनिज रेत के अवैध उत्खनन,परिवहन, भंडारण की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर खनिज विभाग के उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान आनंद फीलिंग पेट्रोल पम्प के पास तहसील ब्यौहारी में 01 वाहन हाईवा की जांच की गई। वाहन में लोड खनिज रेत के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालक के कब्जे से वाहन मय खनिज रेत जब्त कर वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना ब्यौहारी में सुरक्षार्थ भिजवाया गया। पुलिस थाना ब्यौहारी एवं खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से ग्राम जमुड़ी, देवी दाई मंदिर के पास ब्यौहारी तहसील ब्यौहारी एवं अन्य क्षेत्रो में लावारिस खनिज रेत लगभग कुल 100 घनमीटर का विनष्टीकरण किया गया।

Previous Post Next Post