राहुल गांधी का घटिया बयान मानसिक हताशा का परिणाम-कैलाश तिवारी
Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के द्वारा देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के खिलाफ रायबरेली में दिए गए घटिया बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस प्रकार की ओछी मानसिकता तथा हताशा के कारण नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस प्रकार के बयान देकर देश की छवि को खराब किया जा रहा है। इतने चुनाव हारने के बाद भी अभी तक जनता के मूड को ना समझ पाना मानसिक दिवालेपन को भी दर्शाता है। पूरे देश भर में कांग्रेस पार्टी का सफाया होने से स्वाभाविक है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया हो। ऐसे समय में उनको तथा उनके सहयोगियों को संबल प्रदान करना चाहिए।
Tags
SHAHDOL
