सारांश तिवारी ने रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

सारांश तिवारी ने रीजनल शतरंज प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित 


Junaid Khan - शहडोल। 01 मई 2026- पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, सागर में 28 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित रीजनल खेल प्रतियोगिता शतरंज-2026 (जबलपुर रीजन) में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, शहडोल के वाणिज्य संकाय के छात्र एवं प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ी सारांश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सारांश ने प्रतियोगिता के 4 राउंड के कठिन मुकाबलों में चारों राउंड जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की तथा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता चेस-2026 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उनकी 2200 की उत्कृष्ट प्रदर्शन रेटिंग उनके उच्च स्तर के खेल और शतरंज की दुनिया में उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया शतरंज प्रतियोगिता में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। सारांश तिवारी, जिला न्यायालय शहडोल में पदस्थ श्री सरोज कुमार तिवारी एवं श्रीमती निशा तिवारी के सुपुत्र हैं। इस उपलब्धि पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के.एन. सिंह, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक दीवान, केन्द्रीय विद्यालय शहडोल की प्राचार्य श्रीमती प्रीति मिश्रा सहित विभिन्न खेल संगठनों एवं नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Previous Post Next Post