कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की


Junaid Khan - शहडोल। 19 मई 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के जयसिंहनगर के ग्राम नवाटोला निवासी मायावती बैगा ने वन विभाग द्वारा प्राप्त पटटे की आराजी को वापस दिलाने, ग्राम चितरांव निवासी ददुआ बसोर ने पटटा दिलवाने, ग्राम दुलादर निवासी राम प्रकाश शुक्ला ने विद्युत ट्रांसफार्मर एवं कनेक्शन जुड़वाने, ग्राम जरवाही निवासी रूकमणी वास्पे ने ऑगनवाडी कार्यकर्ता नियुक्ति के संबंधी, ग्राम केलमानिया निवासी कलुआ ने तर्मीम एवं सीमांकन कराएं जाने हेतु आवदेन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post