तंबाकू का सेवन न करने की ली गई शपथ

तंबाकू का सेवन न करने की ली गई शपथ


Junaid Khan - शहडोल। 30 मई 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देषानुसार जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 25 मई से 31 मई तक निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किये जा रहे है। इसी कड़ी अनुक्रम में जिला चिकित्सालय परिसर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ की उपस्थिति में तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक 500 से अधिक लोगो की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें निकोटिन रिस्लेसमेंट थैरेपी के लिए च्यूइंगम खिलाया गया एवं 07 व्यक्तियो द्वारा तंबाकू सेवन छोड़ दिया गया एवं जिला जिला चिकित्सालय परिसर में तंबाकू का सेवन करने वालो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 16000 रूपये का अर्थदंड लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. सीजा जान, डॉ. वैभवी तिवारी, नितिन मंगलानी सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉप उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post