आगामी त्यौहारो को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं- पुलिस अधीक्षक

आगामी त्यौहारो को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं- पुलिस अधीक्षक 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधित ली बैठक,शहडोल 27 मई 2026- पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने आगामी त्यौहार बकरीद, मोहर्रम को जिले के नागरिको से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने की अपील की है। उन्होंने बकरीद एवं मोहर्रम के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में जिले में सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन सुनिष्चित करने हेतु पुलिस अधिकारियो की बैठक ली। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियो को दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी सूचना संकलन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाहों पर त्वरित नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने एवं आवष्यकनुसार कार्यवाही करने हेतु भी निर्देष दिए। बैठक में थाना प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post