ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चे उत्साह के साथ सीख रहे योगा व्यायाम और खेल
Junaid Khan - शहडोल उमरिया। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर बिरसिंहपुर पाली में जिला प्रशासन, उमरिया पुलिस,नगर पालिका परिषद, पाली पुलिस खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से युवा टीम उमरिया के द्वारा 35 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।जिसमें सैकड़ों बच्चे शामिल होकर अपने अंदर छिपे हुनर को निखारने पसीना निकाल रहे हैं। शिविर के माध्यम से बच्चों को कई खेलकूद सीखने मिल रहा है। खेलकूद शिविर को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है और खुशी-खुशी शिविर में भाग लेकर खेलकूद सीख रहे हैं ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर बच्चे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का भरपूर उपयोग कर खुद को तराशने जुटे हैं। सुबह 5 बजे से खेल मैदान पहुंचकर प्रशिक्षकों की मौजूदगी में कई खेल सीख रहे हैं, जिससे बच्चों के अंदर खेल का हुनर पैदा हो रहा है। शहडोल संभाग कमिश्नर सुरभि गुप्ता ,कलेक्टर राखी सहाय, पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी, जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशानुसार व खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या,नगर पालिका परिषद पाली मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन पर युवा टीम संयोजक हिमांशु तिवारी के नेतृत्व पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा 35 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि एक मई से ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो आगामी 5 जून तक चलेगा।इस कैम्प में बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण कोच द्वारा दिया जा रहा है। शिविर को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में बच्चे हर दिन सुबह यहां खेलों का प्रशिक्षण लेने आते हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों के लिए पूर्णतः निश्शुल्क है। जिले में खेल का वातावरण बनाने, नए खिलाड़ियों का रूझान खेलों में बढ़ाने और उनमें खेल के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर 35 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का मूल उद्देश्य नौनिहालों के मन में खेल भावना प्रेरित कर खेल क्षेत्र की ओर अग्रसर करना तथा उन्हे रूचि अनुसार खेल की बारीकियों को समझाना है, जिससे बच्चे खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। प्रशिक्षण शिविर में सभी चिन्हित खेलों को कोच एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के माध्यम से नौनिहालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान कैम्प संयोजक हिमांशु तिवारी,अभिनव द्विवेदी,राहुल सिंह, योगा कोच शिवराम सिंह, नेहा सिंह,,रुद्र प्रधान,अतिव्य रजक,सत्यम सेन,स्नेहा सिंह,योशोदा कोल,चारवी तिवारी, पूर्वी तिवारी,दीप्ती सिंह, श्रद्धा सिंह परिहार, दिशा पाठक, निरंजन कुशवाहा, शुभम पटेल, ऋषभ रजक, भक्ति सिंह परिहार, सानिया सिंह, मानवी सिंह, श्रेयांश द्विवेदी, अमन विश्वकर्मा एवं सैकड़ों की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
