कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें
Junaid Khan - शहडोल। 19 मई 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के वार्ड नम्बर 8/11 शहडोल निवासी शानू अहमद ने विकलांग बेटे को आर्थिक मदद और सीपी चेयर दिलवाने, ग्राम पिपरिया निवासी भारती कोल ने राशन दिलाने, ग्राम पंचायत बंडीखुर्द निवासी बृजेश कुमार बैगा ने संबल योजना की अनुग्रह राशि का भुगतान कराने, वार्ड नम्बर 9 शहडोल निवासी विष्णु कुमार ताम्रकार ने आयुष्मान कार्ड बनवाने, कल्याणपुर निवासी गीता देवी यादव ने छात्रवृत्ति दिलाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
