गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम से गूंजा नगर

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम से गूंजा नगर 



Junaid Khan - शहडोल। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा भव्य कलश यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के कमिश्नर मैडम सुरभि गुप्ता कलेक्टर केदार सिंह नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल जिला अध्यक्ष अमिता चपरा एसडीएम अमृता गर्ग सीईओ शिवम् प्रजापति पार्षद सिल्लू रजक ऐ सी आनंद सिन्हा मुद्रीका सिंह उक्त कार्यक्रम मे नगरपालिका शहडोल सी एम ओ श्री मती आशा भंडारी,सूखेद्र सिंह तोमर, पुनीत त्रिपाठी,मोतीलाल सिंह,सत्यकाम मिश्रा, मयंक मिश्रा, अनिल महोबिया, सौरव निगम विजय वर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जल को जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान निकाली गई कलश यात्रा ने नगरवासियों का ध्यान जल संरक्षण के महत्व की ओर आकर्षित किया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने जल बचाने और प्रकृति संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। सभी ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर है। जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और नदियों-तालाबों के पुनर्जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि जल संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना जगाने का भी सशक्त माध्यम बना। गंगा दशहरा के अवसर पर दिया गया यह संदेश लोगों को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहा।एन यू एल एम योजना अंतर्गत संचालित महिला स्वसहायता समूहो द्वारा रंगोली बनाकर एवं कलश यात्रा निकालकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

Previous Post Next Post