पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न



Junaid Khan - शहडोल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय आयोजन शहडोल नगर होटल न्यू यश पैलेस में वर्ग का आयोजन किया गया इस दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम दिन शनिवार को 7 सत्र एवं द्वितीय दिवस रविवार को 5 सत्र संपन्न होते ही दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन भी किया गया। अवसर पर अतिथियों द्वारा मां भारती की छायाचित्र एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण वर्ग में आठवें, नववें, दशवें, ग्यारवें, बारवें, एवं आज के अंतिम सत्र में प्रशिक्षण वर्ग में पधारे वक्ताओं ने प्रमुखता से अपने विचार व्यक्त किया द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित वक्ताओं ने अपना उद्बोधन के साथ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आपेक्षिक श्रेणी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने की। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश पांडे सहसंयोजक संतोष लोहानी उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का एक सशक्त आंदोलन है।संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है। श्रीमती चपरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा संगठन की आत्मा हैं। ऐसे वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाते हैं। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। द्वितीय दिवस आठवें सत्र के वक्ताओं के रूप में वीरेंद्र गोयल स्थायी कार्यक्रम बूथ प्रबंधन मां की बात IT के विषय पर अपने विचार व्यक्त किया इसी प्रकार नववें में सत्र में के वक्त के रूप में शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने अपनी सरकारों की गरीब कल्याण की योजनाएं और उनके क्रियान्वयन मैं संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसी क्रम में दसवें वक्त के रूप में सपना मौर्या ने सोशल मीडिया मीडिया को लेकर अपने विचार व्यक्त किया एवं ग्यारवें सत्र के वक्त के रूप में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कार्य पद्धति के विषय को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की तो वहीं बारवें एवं अंतिम सत्र के वक्त के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री शारतेंदू तिवारी ने देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक के विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उक्त जिला प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई है।

Previous Post Next Post