सक्सेस इंस्टीट्यूट के पांच युवकों का अग्निवीर भर्ती में चयन
Junaid Khan - शहडोल। जिला मुख्यालय शहडोल स्थित सक्सेस इंस्टीट्यूट के पांच युवकों का अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक श्री सोमकांत राजपूत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। चयनित अभ्यर्थियों में अभय नामदेव (पिता श्री गणेश प्रसाद नामदेव, ग्राम बहगढ़), अनुराग वर्मा (ग्राम ब्यौहारी), आयुष सिंह (पिता श्री कमलभान सिंह, ग्राम चटहा), अभय उपाध्याय (पिता श्री त्रिभुवन उपाध्याय, ग्राम कठौतिया) तथा लक्ष्मण सिंह (ग्राम कोतमा) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सक्सेस इंस्टीट्यूट, शहडोल में एमपीपीएससी, एसएससी, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराई जाती है। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
