राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर जिला स्तर पर आयोजित की गई कार्यशाला
Junaid Khan - शहडोल। 17 मई 2026 राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डॉ आर.के.शुक्ला जिला स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में आई-पी-पी- 06 सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय डेंगू दिवस का मुख्य उद्देश्य डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूता विभिन्न स्तरों पर आयोजित कर लोगों को डेंगू रोग के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि सतर्कता ही बचाव है इसके लिए हमे प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अन्य सहयोगी विभाग जैसे महिला एवं बाल विकास, पंचायत, ग्रामीण एवं शहरी विकास नगरीय प्रशासन वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग आदि से समन्वय स्थापित कर डेंगू चिकुनगुनिया के नियंत्रण में मिलकर प्रयास करना होगा। राष्ट्रीय डेंगू दिवस में दी गई थीम डेंगू नियंत्रण के लियें जन भागीदारी जांच करें,सफाई करें और ढकें रही। कार्यशाला मे जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू चिकनगुनिया बीमारी सक्रंमित मादा एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है , यह मच्छर रुके हुयें साफ पानी में पैदा होता है और दिन के समय काटता है। संक्रमित मच्छर के काटनें से तेज बुखार, सिर दर्द, मास पेशियों एवं जोडों में दर्द, ऑखो के पीछे दर्द, गंभीर स्थिति में शरीर पर चकत्ेा दिखना या रक्त बहाव इनमें से दो या दो से अधिक लक्षण पाये जाते है तो डेंगू संभावित रोगी हो सकता है, इसकी जांच जिला चिकित्सालय में निःशुल्क जांच करावे, और डेंगू एवं चिकुनगुनिया पाये जाने पर डॉक्टर की सलाह अनुसार पूरा उपचार ले। इसी प्रकार अन्य विषयों की भी जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के.शुक्ला द्वारा डेंगू रथ एवं रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,डी.पी.एन.एच.ओं.,जिला व्ही.बी.डी.सलाहकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
