कोयला परिवहन में बड़ी गड़बड़ी की आशंका, यातायात पुलिस ने ट्रक जब्त कर खनिज विभाग को सौंपा मामला
Junaid Khan - शहडोल। अनूपपुर, जिले में यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए। कोयला परिवहन कर रहे ट्रक को जब्त किया गया।बपुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (IPS के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान ट्रक वाहन क्रमांक CG-10-AM-8111 को जांच हेतु रोका गया। उक्त वाहन अनूपपुर से छत्तीसगढ़ की ओर कोयला परिवहन कर रहा था। वाहन की जांच के दौरान चालक से वाहन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह मौके पर पर्याप्त एवं संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया खनिज परिवहन में अनियमितता की आशंका* पाए जाने पर वाहन को विधिवत जब्त कर अग्रिम जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रकरण खनिज विभाग को प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त वाहन के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की विभिन्न प्रासंगिक धाराओं के तहत भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन के वैधानिक प्रावधानों की जांच उपरांत नियमानुसार चालानी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान। निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
