बृजेश के हाथ अभिभाषक संघ सचिव की कमान
Junaid Khan - शहडोल। अपर एवं सत्र न्यायालय बुढ़ार के सम्पन्न हुए द्विवार्षिक अभिभाषक संघ चुनाव में सर्वाधिक मतों से बृजेश शुक्ला एडवोकेट ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही अब संघ के सचिव की कमान उनके हाथ में होगी। वारिष्ठ अधिवक्ता श्री शुक्ला को कुल 194 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी मनोज गौतम एडवोकेट को 123 मत पर ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारियों में बृजेश शुक्ला ने सर्वाधिक 71 मत से जीत हासिल की। विदित हो कि इस बार अभिभाषक संघ बुढ़ार के चुनाव में उम्मीदवारों के बीच काफी कड़ी टक्कर थी। मतगणना के शुरुआत में तो ऐसा परिणाम सामने आया कि किसी भी उम्मीदवार की एक पक्षीय जीत का अंदाज ही नही लगाया जा सकता था, लेकिन देर शाम तक सचिव पद की स्थिति साफ हो गईं जिसमे श्री शुक्ल की भारी बहुमत के साथ जीत हुईं। उनकी इस जीत पर अधिवक्ताओ एवं ईष्ट मित्रो ने बधाई प्रेषित की है।
