अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर गोहपारू पुलिस की कार्यवाही, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 17.06.2026 को थाना गोहपारू क्षेत्रांतर्गत रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र भ्रमण पर रवाना हुए थे। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसे विक्रय हेतु देवदहा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची, जहां पर एक नीले रंग का बिना नम्बर का पावरट्रैक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर चेक किया गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत भरी हुई पाई गई। चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रभुदयाल बैगा पिता स्व. बलबीर बैगा, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवदहा थाना गोहपारू जिला शहडोल होना बताया। चालक रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया आरोपी चालक एवं वाहन स्वामी का कृत्य बी.एन.एस. एवं खनिज अधिनियम के तहत दण्डनीय पाए जाने पर मौके से एक नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर, तथा नीले रंग की ट्रॉली, जिसमें अवैध रेत भरी हुई थी, कुल मशरूका 5,00,000 रू. कीमती को विधिवत जप्त किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सउनि. भागचंद, प्र.आर. दलबीर सिंह, प्र.आर. अमृतलाल प्रजापति एवं प्र. आर. रामनरेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
