महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना बुढार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 05.06.2026 को फरियादिया (उम्र 20 वर्ष) ने अपने परिजनों के साथ थाना बुढार उपस्थित आकर एक मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया ने बताया कि दिनांक 03.06.2026 की रात्रि में गांव के रामप्रसाद बैगा जबरन बाउंड्री कूदकर आंगन में घुस आया। आरोपी ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती कर उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया और आरोपी वहां से फरार हो गया। फरियादिया द्वारा घटना की जानकारी देते ही तत्काल बुढ़ार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रामप्रसाद बैगा के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर मामले को तुरंत विवेचना में लिया। थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी रामप्रसाद बैगा पिता स्व. निद्धा बैगा, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सरईकांपा, वार्ड नं.16, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उ.नि. शोभा नामदेव, प्र.आ. शंकर प्रजापति, म.प्र.आर. बसंता सिंह, म.आर. कल्पना धुर्वे एवं चालक प्रभात सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
