कोल माफियाओं के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही

कोल माफियाओं के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही


Junaid Khan - शहडोल। 06 जून 2026- जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शडिल्य ने अवगत कराया है कि कोल माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनांक 04/02/2026 को शिकायती स्थल का मौका निरीक्षण पुलिस एवं राजस्व विभाग के किया गया । जाँच दौरान चौकी केसवाही अंतर्गत ग्राम जमुनिया स्थित मरखी माता मंदिर के पास 03 ट्राली कोयला लगभग 12 टन कोयला एवं एक वाटर पंप को जप्त किया गया एवं चौकी केशवाही की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। इसके अलावा कोयला कि संचालित 03 खदानों गड्ढे को जेसीबी कि मदद से मिट्टी एवं मुरूम से भरा गया है। दिनांक 04/02/2026 को ग्राम ग्राम बटुरा, थाना अमलाई, तहसील बुढार क्षेत्र में खनिज एवं पुलिस विभग के द्वारा सयुक्त कार्यवाही कर कोयला खनिज के अवैध खनन / परिवहन तथा एक ट्राला को इनके ऑपरेटर चालक से जप्त किया गया। जिसे जप्त कर थाना अमलाई की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। जिसमे नियमानुसार अवैध खनन/परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय कलेक्टर शहडोल की ओर प्रस्तुत किया जा रहा है। केशवाही तहसील बुढार क्षेत्र में कोयला खनिज का अवैध परिवहन करते हुए दिनांक 08.11.2025 को 02 ट्रेक्टर ट्राली पर कार्यवाही की गई है। जिसमे दोनों वाहनों द्वारा अदिरोपित अर्थदण्ड रु. 70870/- जमा किया गया है। इसके अतिरिक्त दिनांक 08/04/2026 को पुलिस विभग द्वारा कोयला खनिज के अवैध खनन में एक श्रब्ठ इंजीन जप्त किया गया। जिसमे श्रब्ठ ऑपरेटर/मालिक के विरुद्ध अवैध खनन का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमे पृथक से एफआईआर भी दर्ज की गयी है। केशवाही क्षेत्र में कोयला खनन की शिकायत के सम्बन्ध में समय-समय पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post