अस्पताल में आने वाले मरीजो का करें बेहतर उपचार- एसडीएम,एसडीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 06 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देषानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग ने जिला चिकित्सालय के मेल एवं फीमेल सर्जिकल वार्ड सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने जिला चिकित्सालय के प्रबंधक को निर्देष दिए कि जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिससे उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने निर्देष दिए कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजो को जमीन पर न लिटाएं, परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाएं, डॉक्टर, मरीजो से संवेदनषीलता के साथ व्यवहार करते हुए उनका उपचार सुनिष्चित करें। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने निरीक्षण के दौरान दवाईयों की उपलब्धता, भर्ती मरीजो, ओपीडी संचालन जैसे अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की। जिलानचिकित्सालय में भर्ती मरीजो से भी चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी एवं चिकित्सालय द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय प्रबंधक श्रीमती पूजा सोनी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।
