प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिलों में बनाए गए क्लस्टरों को एक्टिव कर किसानों को प्राकृतिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित करें-आयुक्त

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए 


Junaid Khan - शहडोल। 05 जून 2026- आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता द्वारा आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिलों में बनाए गए क्लस्टर एवं बीआरसी को एक्टिव कर नियमित रूप से किसानों का प्रशिक्षण एवं जागरूता शिविरों का आयोजन करें। शासन द्वारा जिलों के लिए नए क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं, इन क्लस्टरों के संचालन की कार्यवाही शीघ्र पूरी की जाए। किसानों के सर्टिफिकेशन की कार्यवाही करते हुए उन्हें शासन द्वारा दिए जाने वाले इन्सेंटिंव राशि का वितरण भी किया जाए। वर्षा शुरू होते ही खाद एवं बीज की मांग बढ़ेगी संबंधित अधिकारी आवश्यकता का आकलन कर सरकारी समितियों में पर्याप्त खाद एवं बीज का भण्डारण सुनिश्चित कराएं। खाद का वितरण ई-विकास पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। जिन किसानों द्वारा ई-विकास पोर्टल में पंजीयन नहीं कराया गया है। उनके पंजीयन में कृषि, सहकारिता तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी पंजीयन कराने में सहयोग प्रदान करें। यह निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में तीनों जिलों के कलेक्टर शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत शहडोल श्री शिवम प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर अर्चना कुमारी, सीईओ जिला पंचयायत उमरिया श्री अभय सिंह सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। कमिश्नर ने कुसुम-बी योजना जिसके तहत किसानों के खेतो में सोलर पंप स्थापित किए जाने हैं तथा पीएम सूर्य घर योजना जिसके तहत घरों की छतों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जाने हैं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिन हितग्राहियों द्वारा आवेदन कर दिया गया है। वहां इंस्टालेशन करने के निर्देश उर्जा विकास निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रति सप्ताह संबंधित जिलों के कलेक्टरों को प्रगति से अवगत कराएं तथा जहां समस्या आ रही हो उसका निराकरण कराएं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पीएम वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में गति लाई जाए। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हर गर्भवती माता का पंजीयन एवं फॉलोअप अनिवार्य रूप से हो संबंधित क्षेत्र के एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संपर्क में रहें तथा समय-समय पर आवश्यक सलाह देते रहें। सुशासन के तहत फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति प्रदान करने तथा इस कार्य में कृषि, सहकारिता तथा जीआरएस का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बरसात का सीजन शुरू हो जाएगा उसके पहले अभियान चलाकर सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करें साथ ही नामांतरण एवं बटवारे के प्रकरण समय-सीमा से वाह्य नहीं हो। 

जल गंगा सवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मैदानी क्षेत्रों में जो कार्य संचालित हैं उन्हें वर्षा के पूर्व पूरा करा लिया जाए। एनआरएलएम द्वारा गठित स्व सहायता समूहों को बैंक ऋण वितरण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने संभाग के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी नल-जल योजनाएं संचालित रहें। यदि किसी कारणवश समस्या आती है तो उसका शीघ्र निदान किया जाए। इसी तरह हैंडपण्पों की मरम्मत का कार्य भी 24 घंटे के भीतर कर लिया जाए। पेयजल उपलब्धता हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों की दैनिक मानीटरिंग की जाए तथा समय पर उनका निराकरण कराया जाए। नगरीय क्षेत्रों में वर्षा के पूर्व अभियान चलाकर नालियों एवं नालों की सफाई करा दी जाए। जल भराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा डॉग बाईट की रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए। नगरीय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण भवनों का चिन्हांकन कर उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही वर्षा के पूर्व कर ली जाए। बैठक में लोक सेवा प्रबंधन वन अधिकारी अधिनियम संबल योजना के लंबित प्रकरणों, उल्लास नव भारत साक्षतरता कार्यक्रम, युवा संगम कार्यक्रम, रिजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव 2025 में प्राप्त प्रस्तावों की प्रगति, घरेलू गैस व्यवस्था की उपलब्धता, उपार्जित गेहूं में कृषकों के भुगतान एवं परिवहन की स्थिति आईटीआई में प्रवेश एवं प्लेसमेंट की स्थिति तथा ज्ञान भारत मिशन की भी समीक्षा की गई।

Previous Post Next Post