विश्व पर्यावरण दिवस,युवाओं की टोली ने कोतवाली थाना परिसर व मुक्तिधाम पाली में पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Junaid Khan - शहडोल। उमरिया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर के जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर उमरिया कोतवाली थाना परिसर व मुक्तिधाम पाली परिसर में 30 पौधा का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाकर लोगों से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। लोगों से सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की गई।
उमरिया कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने कहा कि पूरा विश्व पर्यावरण बदलाव के दौर से गुजर रहा है और हमें आने वाले भविष्य की चिंता करते हुए हर वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी पंडित प्रकाश पालीवाल ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ लगाने और जनमानस को सजग होने की बात कही।उन्होंने नागरिकों से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। नगर पालिका परिषद पाली मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध रखने के लिए पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और शुद्ध रह सके ।पौधारोपण कर देने मात्र से हमारा उत्तरदायित्व समाप्त नहीं हो जाता है। उसे बचाना भी हमारा उद्देश्य उत्तरदायित्व है।पेड़ लगा कर स्वस्थ समाज बनाना है। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए पौधरोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाना आवश्यक है।बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल सुनिश्चित करे।वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, पशु-पक्षियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करने की अपील की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने पौधे लगाए और पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। युवाओं ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील भी की।पौधरोपण के दौरान उमरिया कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, वरिष्ठ समाज सेवी पंडित प्रकाश पालीवाल, नगर पालिका परिषद मुख्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,नेहा सिंह,अभिनव द्विवेदी, राहुल सिंह,रुद्र प्रधान, श्रद्धा सिंह परिहार,सत्यम सेन, श्रीराम तिवारी,योशोदा कोल, भक्ति सिंह, स्नेहा सिंह,आँचल तिवारी, दीप्ति सिंह,मानवी सिंह,सानिया सिंह,अतिव्य रजक,ऋषभ रजक ,दिशा पाठक , चारवी तिवारी,युवराज सिंह,पूर्वी तिवारी व सभी उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों ने केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

