विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडीएम सोहागपुर सहित अन्य अधिकारियों कार्यालय परिसर में किया पौधरोपण
Junaid Khan - शहडोल। 05 जून 2026- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। एक पेड़ मॉ के नाम अभियान का उददेश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं संुदर बनाना एवं प्रकृति की गोद का हरा भरा करना है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने एसडीएम कार्यालय सोहागपुर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी प्रकार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा एवं स्व. सहायता समूह की महिलाएं सहित अन्य लोगो ने भी एक-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना योगदान दिया। गोरतरा स्कूल में जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय, पर्यावरण प्रदूषण मण्डल के अधिकारी तथा स्थानीय शिक्षकों द्वारा पौधरोपण किया गया।
