सर्फा डेम उद्यान में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शुक्रवार, 05 जून 2026 को सायं 4:30 बजे sarfa उद्यान (वानकी क्षेत्र) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा नगर में हरित आवरण का विस्तार करना था। कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अमृता गर्ग, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा (डोली), मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशांत सिंह ठाकुर तथा जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री आनंद राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संदेश के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। कार्यक्रम में पार्षद श्री सिल्लू रजक, श्री ओमप्रकाश चौधरी, श्री प्रभात पांडे, श्री जितेंद्र सिंह, श्रीमती शहजादी बेगम, श्री पुनीत त्रिपाठी एवं श्री मोतीलाल सिंह सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा नगर के सतत एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी दिनों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
