पुलिस परिवार ने तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

पुलिस परिवार ने तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शहडोल में सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में - श्री मुकेश अबिद्रा, एसडीओपी (पुलिस विभाग में नियुक्ति दिनांक 18.09.1992) श्रीमती रमा आर्मी, निरीक्षक (पुलिस विभाग में नियुक्ति दिनांक 27.11.1990) श्री फूल सिंह, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (पुलिस विभाग में नियुक्ति दिनांक 17.09.1984) शामिल रहे। समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने दीर्घ सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग में बिताए गए वर्षों की स्मृतियों एवं कार्यानुभव पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने सेवाकाल में प्राप्त सहयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा वर्तमान पुलिस बल को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया। अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा वर्षों तक किए गए कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित कार्य पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार सहित आनंदमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Previous Post Next Post