जल है तो कल है, जल बचाएंगे तो भविष्य संवरेगा - विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का ग्राम पंचायत छतवई में हुआ समापन 


Junaid Khan - शहडोल। 30 जून 2026. जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम ग्राम पंचायत छतवई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर श्रीमति सुरभि गुप्ता, कलेक्टर श्री डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, हीरावती कोल, राजेस पयासी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि “जल है तो कल है, जल बचाएंगे तो भविष्य संवरेगा।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल शासन का नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूर जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के मार्ग दर्शन में पूरे प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक यह अभियान संचालित किया गया । इस अवसर पर उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का प्रदेश के जनता के नाम संदेश का वाचन किया । 

 विधायक श्री जय सिंह मरावी ने कहा कि “हर बूंद की कीमत पहचानें और जल स्रोतों का संरक्षण करें।” उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आग्रह किया। आपने कहा कि शहडोल जिले में अभियान के तहत किये गये कार्यो से जिले का नाम पूरे प्रदेश एवं देश मे गौरवांवित हुआ है। जिसका श्रेय आम जन की सहभागिता जिला प्रशासन की नियमित मानिटिरिंग तथा आपसी समन्वय कार्यक्रम में बताया गया कि जल संचयन जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत शहडोल जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे देश में नौवां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पंचायतों तथा प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। अभियान के दौरान जिले में जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, तालाबों एवं कुओं के जीर्णोद्धार, जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों का व्यापक स्तर पर संचालन किया गया। कलेक्टर डा. केदार सिंह ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है। सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 4885 कार्य पूर्ण किये गये जिन पर 163.11 करोड़ रूप्ये व्यय हुऐ 46.57 करोड रूप्ये की लागत से 2610 खेत तालाब 541 डगवेल रिचार्ज एवं रिचार्ज पिट, सिचाई अधोसंरचना 32 कार्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के 986 कार्य वाटर सेड से संम्बधित 226 कार्य तथा प्लाटेशन तथा गैप फिलिंग के 302 कार्य सम्पन्न किये गये । इन कार्यो में विभिन्न विभागो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जन अभियान परिषद, जनजातीय कार्य विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, तथा एनआरएलएम की महत्वपूर्ण भूमिका रही । एनआरएलएम द्वारा बेकार पडे़ प्लास्टिक बोतलो का उपयोग कर 55 हजार पौधों को डिप सिचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा हस्त शिल्प विकास निगम छतवई में प्रशिक्षणरत कारीगरों द्वारा लगाई गई काष्ट शिल्प एवं कालीन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्धन हेतु सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने किया।

Previous Post Next Post