युवा राष्ट्र की ऊर्जा,समाज एवं देश के विकास में अहम योगदान-कलेक्टर
Junaid Khan - शहडोल। 01 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें की थीम पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थिति अधिकारियो एवं कर्मचारियो को नशा न करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक जुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। इसलिए आइए हम सब मिलकर अपने ज़िले व राज्य को नशामुक्त कराने का दृढ निश्चय करें। साथ ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अन्य अधिकारियो ने नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में चलाएं गए हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता निभाते हुए हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री प्रतीक खरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी सहित अन्य अधिकारी ने भी हस्ताक्षर किया।
