एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत विधायक ब्यौहारी ने किया पौधरोपण
Junaid Khan - शहडोल। 06 जून 2026- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने शासकीय हाई स्कूल नगनौडी़ परिसर में नीम के पेड़ का पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ पौधो का संरक्षण एवं संवर्धन हम सबका दायित्व है, पेड़ पौधे हमें जीवन प्रदान करते है। जीवन की आवष्यकताओ की पूर्ति भी करते है। पेड़ो का संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौध रोपण करके हम धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकते है। पेड़ पौधो मानव जीवन की मूल आवष्यकता है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन के कारण असमय बाढ़, भू-स्खलन, जल संकट तापमान में वृद्वि जैसी चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है, पेड़-पौधो एवं जल स्त्रोतो का पास्परिक संबंध वन संरक्षण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मॉ के नाम अभियान पर्यावरण के साथ-साथ माताओ-बहनो के सम्मान से भी जुड़ा हुआ है, हर व्यक्ति को विषेष अवसरो जन्मदिन, सालगिरह, बच्चो के जन्मदिन, पर्यावरण दिवस जैसे अन्य महत्वपूर्ण दिनो में पौधरोपण अवष्य करना चाहिए। इस अवसर विद्यालय के प्राचार्य, षिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोगो ने भी पौधरोपण किया।
