नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर, पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना सिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 25/05/2026 फरियादिया की नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। फरियादिया की शिकायत पर थाना सिंहपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान सिंहपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दिनांक 30.05.2026 को नाबालिग बालिका को कल्याणपुर (केंद्रीय विद्यालय के सामने, शहडोल) से सकुशल दस्तयाब किया। बालिका के कथन कराने के उपरांत प्रकरण में धारा 96, 127(3), 61(1), 64(2)(m), 65(1) बीएनएस (BNS) एवं 5L/6, 3/4 पाक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा किया गया। मामले के आरोपी देवेश उर्फ बंशी यादव (उम्र 20 वर्ष), निवासी बमुरा (हाल निवास कल्याणपुर, शहडोल) को दिनांक 30.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 31.05.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में उनि. आशीष झारिया थाना प्रभारी सिंहपुर के नेतृत्व में, सउनि.राकेश कुमार जाटव, प्रआर. सत्यनारायण पाण्डेय, प्रआर. सोमित पटेल, म.आर. खुशबू कौसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
