ऐतिहासिक उपलब्धि,आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के गौरवमयी 05 वर्ष पूर्ण

05 जुलाई को शहडोल संभाग की पहली अत्याधुनिक कैथ लैब का होगा लोकार्पण, शाम को आयोजित होगा भव्य स्थापना दिवस, सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह




Junaid Khan - शहडोल। 04 जुलाई 2026 विंध्य एवं आदिवासी अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रीवा रोड, कोनी (न्यू बाईपास), शहडोल ने अपनी सफल चिकित्सा सेवा यात्रा के गौरवपूर्ण पाँच वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। वर्ष 2021 में कोविड महामारी जैसी विषम परिस्थितियों के बीच सेवा के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज विंध्य,महाकौशल क्षेत्र के प्रमुख सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा केन्द्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर 05 जुलाई 2026 को अस्पताल द्वारा शहडोल संभाग की प्रथम अत्याधुनिक कैथ लैब (Cath Lab) का लोकार्पण किया जाएगा। यह सुविधा क्षेत्र के लाखों नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। अब हार्ट अटैक एवं गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को जबलपुर, नागपुर, रायपुर या बिलासपुर जैसे महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। "गोल्डन आवर" के भीतर ही शहडोल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांटेशन, इको एवं अन्य आधुनिक कार्डियक उपचार 24×7 उपलब्ध होंगे। उद्घाटन की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में अस्पताल के संस्थापक एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आदित्य द्विवेदी ने कहा कि यह केवल एक नई मशीन का शुभारंभ नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के विश्वास और क्षेत्र की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य प्रारंभ से ही विंध्य एवं आदिवासी अंचल के प्रत्येक नागरिक को श्रेष्ठ चिकित्सक, उत्कृष्ट चिकित्सा तथा किफायती एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराना रहा है। पिछले पाँच वर्षों में अस्पताल ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। अब तक 1,720 सफल डायलिसिस, 112 एंडोस्कोपी, 77 स्पाइन सर्जरी, 56 एंजियोग्राफी, 38 एंजियोप्लास्टी, 35 हिप रिप्लेसमेंट, 26 जटिल ब्रेन सर्जरी, 6 पेसमेकर इम्प्लांटेशन तथा 5 नी रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा दुर्घटना में पूरी तरह कटे हुए हाथ को माइक्रो सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक जोड़ना क्षेत्र की चिकित्सा उपलब्धियों में एक ऐतिहासिक उदाहरण है। साथ ही आधुनिक आईवीएफ सेंटर की स्थापना ने संतान सुख से वंचित दंपतियों के लिए नई आशा का द्वार खोला है। आज अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर, अत्याधुनिक आईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, एडवांस्ड पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, डिजिटल रेडियोलॉजी, डायलिसिस सेंटर तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैशलेस उपचार जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। डॉ. आदित्य द्विवेदी, डॉ. स्मिता द्विवेदी, डॉ. इमरान शेख सहित देश के प्रतिष्ठित सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। पंचम स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर 5 जुलाई की सायंकाल कैथ लैब लोकार्पण के उपरांत एक भव्य मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अस्पताल की पाँच वर्षीय सेवा यात्रा पर आधारित विशेष प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, जनकल्याण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान भी किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम है। अस्पताल ने अपनी पाँच वर्षों की सफलता का श्रेय वरिष्ठ चिकित्सकों, विजिटिंग सुपरस्पेशलिस्ट्स, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम तथा सबसे बढ़कर क्षेत्र की जनता के अटूट विश्वास को दिया है। भविष्य में संस्थान का लक्ष्य कार्डिएक साइंसेज, किडनी केयर, ऑन्कोलॉजी, एडवांस्ड न्यूरो केयर, मेडिकल एजुकेशन, टेलीमेडिसिन तथा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लिए ट्राइबल हेल्थकेयर आउटरीच कार्यक्रम का विस्तार कर विंध्य,महाकौशल क्षेत्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का अग्रणी केन्द्र बनाना है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से 5 जुलाई को आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में सहभागिता कर इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया है। आदित्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा रोड, कोनी, न्यू बाईपास,शहडोल (मध्य प्रदेश)

Previous Post Next Post