उपकेंद्र कनाड़ी में क्षमता वृद्धि कार्य के होने के कारण 22 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Junaid Khan - शहडोल। 21 जुलाई 2026 – कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग शहडोल श्री जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी है कि 33/11 के.वी. उपकेंद्र कनाड़ी में 3.15 एम.वी.ए. से 5.0 एम.वी.ए. क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 11 के.वी. एच.टी. जल प्रदाय, 11 के.वी. टेक्का, कनाड़ी एवं देवरी फीडर से जुड़े सभी ग्रामों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही यह भी बताया गया है कि कार्य की अवधि आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
Tags
SHAHDOL
