जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, लिए गए आवश्यक निर्णय
Junaid Khan - शहडोल। 16 जुलाई 2026 मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सम्पन्न हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभागीय अधिकारियों को प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देष देते हुए सभी निर्माण कार्याें को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कर लोकार्पण सांसद एवं विधायको से कराएं। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में विजयसोता पुल निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि पुल निर्माण कार्य में तेजी लाएं तथा 31 अक्टूबर तक पूर्ण करें जिससे आमजन को लाभ मिल सकें। श्री राजेंद्र शुक्ल ने विकास सलाहकार समिति की बैठक में शहडोल से उमरिया सड़क मार्ग, हिरवार सिंचाई माइक्रो परियोजना, शहडोल नगर के सीवरेज प्रोजेक्ट, जल जीवन मिशन के कार्य सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों में प्रगति लाने की निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वस्थ्य भारत के लिए विभिन्न राष्ट्रीय अभियान एनीमिया मुक्त भारत अभियान, सिकल सेल उन्मूलन, टीबी मुक्त भारत अभियान जैसे अनेको अभियान संचालित किये जा रहे है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शहडोल जिले के विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर बालिकाओं का हीमोग्लोबिन बढाने के लिए प्रति सप्ताह के मंगलवार को आयरन फोलिक गोली अनिवार्य रूप से खिलाई जाएं। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, जनजातीय विभाग समन्वय स्थापित करते हुए मैदानी स्तर पर कार्यवाही करें एवं समय समय मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती माताओ की जांच की जाती है। गर्भवती माताओं इन षिविरो में भेजकर उनका चेकअप कराएं तथा आवष्यकता पड़ने पर जिला चिकित्सालय में भेजकर उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि दूषित जल बीमारी को प्रमुख कारण होता है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा इस समस्या के निदान हेतु जल जीवन मिषन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का काम कर रही है। इसके साथ ही आगामी दिनों में एकल नल जल योजनाओ को समूह नल जल योजना से जोड़कर फिल्टर पानी पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगां। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले में 24 नए मेडिकल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं उनकी सेवाएं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में ली जाए एवं कोई भी स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरविहीन न रहे यह सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यो से प्राप्त सुझावों के अनुसार बस स्टैंड से मेडिकल कॉलेज सड़क मार्ग का चैड़ीकरण कराने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मेडिकल चैराहे पर जंक्शन प्वाइंट को शामिल करने हेतु प्रस्ताव भेजने एवं मेडिकल कॉलेज में सिकल सेल वार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले में वृहद स्तर पर रक्तदान षिविरो का आयोजन किया जाए जिससे सिकल सेल तथा थैलसिमिया के रोगियो को बार-बार रक्तदान की आवष्यकता की पूर्ति की जा सकें। बैठक में विधायक श्री जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा, कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
