युवाओं को सोशल मीडिया के चक्रव्यूह से दूर रहना चाहिए-अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजाति आयोग

जनजाति वर्ग की समस्याओं से संबधित पेपर कटिग अथवा आवेदन कोई भी व्यक्ति आयोग को भेज सकता है


Junaid Khan - शहडोल। 16 जुलाई 2026 अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि जनजाति वर्ग के युवाओ को सोशल मीडिया के चक्रव्यूह मे नही फसकर अपना ध्यान शिक्षा कि उपर केन्द्रित करना चाहिए और अपनी उर्जा को शिक्षा ग्रहण करने मे लगाना चाहिए तथा सतत रूप से आगे बढना चाहिए। उन्होनें ने कहा कि सोशल मीडिया एक चक्रव्यूह है इसके भ्रमजाल मे फसकर युवा अपना कैरियर बर्बाद नही करे। उन्होने ने कहा कि जनजाति वर्ग के युवाओ को अपनी संस्कृति, अपने रीति रिवाज से भी रूबरू होना चाहिए। जनजाति वर्ग के युवाओ को अपने देवी देवताओं, रस्मो-रिवाजो का भी ज्ञान होना चाहिए। अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग श्री अंतर सिंह आर्य आज शहडोल में पत्रकारो को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जनजाति वर्ग के लोगो के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना और और धरती आबा योजना संचालित की जा रही है। उन्होने कहा की ये दोनो योजनाएं अति महत्वपूर्ण योजनाए है। इन दोनो योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय जनजाति आयोग युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनजाति वर्ग के युवाओ को पेशा अधिनिम के प्रवाधानों, सिकल सेल एनिमिया, सोशल मीडिया की बुराईयों के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश सभी नागरिको को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और पौधे की देखभाल भी करना चाहिए। पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग श्री रामलाल रौतेल, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post