पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में पदस्थ सूबेदार (अ) श्री नीरज खटीक पदोन्नत होकर निरीक्षक (अ) बने
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल में पदस्थ सूबेदार (अ) श्री नीरज खटीक को निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री संजय कुमार अग्रवाल ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे लगाकर उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति के उपरांत श्री नीरज खटीक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन, अपने माता-पिता के आशीर्वाद तथा माँ नर्मदा की कृपा को दिया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग एवं आमजन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री नीरज खटीक को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
