पुलिस ने पेड़ के नीचे लगाई नशा मुक्त जागरूकता की चौपाल

विद्यार्थियों से कहा कि नशे से दूरी है जरूरी


Junaid Khan - शहडोल। 18 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है तथा परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। पुलिस अधिकारियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों तथा नशे की रोकथाम में समाज की सहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Previous Post Next Post