प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचगांव का सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने किया निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 12 जुलाई 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, ओपीडी व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
