अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं सांसद ने किया पौधारोपण

अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एवं सांसद ने किया पौधारोपण 


Junaid Khan - शहडोल। 16 जुलाई 2026 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने आज शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर,शहडोल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में पर्यावरण को बचाने एवं पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Previous Post Next Post