पुलिस की बड़ी सफलता,लोहे के प्रीकास्ट मोल्ड सांचा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार,माल बरामद

पुलिस की बड़ी सफलता,लोहे के प्रीकास्ट मोल्ड सांचा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार,माल बरामद


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना बिजुरी में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में अपराधों तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहे की प्रीकास्ट मोल्ड सांचा (सेन्टिंग प्लेट) चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना का विवरण: फरियादी राजेश कुमार गौतम पिता स्व. श्रीनिवास गौतम (निवासी अनूपपुर) ने थाना बिजुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बहेराबांध स्थित उनके प्लांट से दिनांक 06.08.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा प्रीकास्ट पोल एवं पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के सांचे/सेन्टिंग प्लेट चोरी कर लिए गए हैं। फरियादी की शिकायत पर थाना बिजुरी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/26, धारा 303(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया एवं तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। जब्तशुदा मशरूका: आरोपियों के कब्जे से चोरी गए समस्त लोहे के सांचे बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹90,000/- (नब्बे हजार रुपये) है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण (सभी निवासी: ग्राम भगता) ओम प्रकाश यादव पिता अशोक कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष) संजू भैना पिता रामखेलावन भैना (उम्र 23 वर्ष) मनीष पाव पिता सुभाष पाव (उम्र 23 वर्ष) मिथलेश साहू पिता सूरज साहू (उम्र 18 वर्ष 2 माह) राम अवतार विश्वकर्मा पिता समय लाल विश्वकर्मा (उम्र 26 वर्ष) वीरेंद्र साहू पिता चमरू साहू (उम्र 23 वर्ष) उपरोक्त सभी 6 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोतमा के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा सघन पता-तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका: उक्त त्वरित एवं सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह, सउनि कमलेश तिवारी, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक मनोज उपाध्याय, आरक्षक रोहित भगत एवं आरक्षक रामनिवास गुर्जर की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post