संभाग स्तरीय बॉक्सिंग में शहडोल के खिलाड़ियों का दबदबा,07 मुक्केबाजों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

संभाग स्तरीय बॉक्सिंग में शहडोल के खिलाड़ियों का दबदबा,07 मुक्केबाजों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 


Junaid Khan - शहडोल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 70वीं शालेय संभाग स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे संभाग में अपना वर्चस्व कायम किया। 21 अगस्त को ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14,17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें शहडोल बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वोत्कृष्ट रहा।

भोपाल राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए। चयन मुख्य कोच एवं शहडोल जिला सचिव अंशुमान सिंह ने बताया कि ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बल पर अकादमी के 07 खिलाड़ियों ने भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है। चयनित खिलाड़ी: बालक वर्ग: इमरान खान, मनीत सिंह अरोड़ा, प्रथमेश ताम्रकार, अथर्व सिंह टेकाम, केशव भारद्वाज,बालिका वर्ग: अवंतिका नामदेव, प्रिन्सी सिंह निर्णायक मंडल (रेफरी एवं जज) प्रतियोगिता के सफल संचालन और निष्पक्ष निर्णयों में ॐ द्विवेदी, कान्हा गर्ग, चंद्रशेखर यादव, उज्ज्वल शुक्ला, गीतांजलि गुप्ता एवं आकाश पूरी गोस्वामी ने रेफरी और जज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous Post Next Post