कलेक्टर के निर्देश पर एस.डी.एम. ने 07 पटवारियों को जारी किया नोटिस

ग्राम पंचायत के सचिवों एवं रोजगार सहायको का कटा वेतन 


Junaid Khan - शहडोल। 26 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग श्रीमती अमृता गर्ग ने फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर पटवारी हल्का खेतौली श्रीमती चित्रा धर्या, पटवारी हल्का हर्रा-98 श्री राजेश्वर मेहरा, पटवारी हल्का भानपुर-105 श्री निलेश पांडे, पटवारी हल्का बिरूहली श्री सूर्यभानु सिंह, पटवारी हल्का कटकोना श्रीमती ज्योति मिश्रा, पटवारी हल्का छाता श्री सुजीत श्रीवास्तव, पटवारी हल्का खोह रफीक खान को कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग ने फार्मर आईडी के कार्य में लगाई गई ड्यूटी में अनुपस्थित होने पर ग्राम पंचायत बरुका, कंचनपुर, हर्रा टोला,नवलपुर, पंचगाव, सिंदूरी, श्यामडीह, गोरतरा के सचिवों एवं रोजगार सहायको का एक - एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किया है।

Previous Post Next Post