डॉ. हार्डिंकर की पुण्यतिथि पर सेवा दल ने चलाया स्वच्छता अभियान
Junaid Khan - शहडोल। डॉ. एन.एस. हार्डिंकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शहडोल कांग्रेस सेवा दल द्वारा रेलवे कालोनी स्थित अम्बेडकर दलित मोहल्ले में डा हार्डिंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रमोद जैन और कार्यक्रम अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी ने की। डा हार्डिंकर के जीवन पर उन्होंने रखे अपने विचार अजय अवस्थी, कुलदीप निगम एवं प्रमोद जैन। बांटी गई कॉपी, टॉफी एवं मिठाइयां। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए उत्साहित करते हुए व उनके उज्जवल भविष्य के लिए कॉपी - पेन, टॉफी और मिठाइयां वितरित की गईं। सेवा दल ने अंबेडकर कॉलोनी में चलाया स्वच्छता अभियान। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से उक्त प्रांगण में झाड़ू लगाकर कचरा उठाकर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ये रहे शामिल। अजय अवस्थी, कुलदीप निगम, सेवादल अध्यक्ष प्रमोद जैन पम्मू, अनुज मिश्रा, शहंशाह फारूकी, अजय सिंह, क्रिस्टी अब्राहम, राजेश जोशी, प्रीतम दास सोनी, पार्षद हीरालाल प्रजापति, अभिषेक खटीक, शेख रजक, अमन वंशकार, विमल वंशकार, सोनू खान, गंगाबाई, माया भारती, मीरा भारती, सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन, मोहल्लेवासी एवं सेवा दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

