राज्य शासन ने वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप तिवारी को दी अधिमान्यता

राज्य शासन ने वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप तिवारी को दी अधिमान्यता 


Junaid Khan - शहडोल। 14 अगस्त 2026 राज्य शासन ने शहडोल संभाग के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार पत्र पत्रिका के डिप्टी न्यूज एडिटर श्री संदीप तिवारी को अधिमान्यता प्रदान की है। संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय शहडोल में आज उप संचालक जनसम्पर्क शहडोल संभाग श्री गुलाब सिंह मर्सकोले ने वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप तिवारी को अधिमान्यता कार्ड प्रदान किया तथा उन्हें अधिमान्यता मिलने पर शुभकानाएं दी। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री गजेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री सूर्य प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री विश्वास हलवाई सहित शहडोल संभाग के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने भी श्री संदीप तिवारी को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।

Previous Post Next Post