हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, तैयारियां पूर्ण
Junaid Khan - शहडोल। 14 अगस्त 2026 शहडोल जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम, शहडोल में हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8ः59 बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल का समारोह स्थल पर आगमन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9ः00 बजे राष्ट्रगीत का गायन होगा। प्रातः 9ः04 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा राष्ट्रगान के साथ परेड द्वारा सलामी दी जाएगी। प्रातः 9ः07 बजे परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट आयोजित होगा। इसके बाद प्रातः 9ः30 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
प्रातः 10ः00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 10ः05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रातः 10ः30 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रातः 10ः40 बजे राष्ट्रगीत का गायन होगा तथा प्रातः 10ः45 बजे स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का समापन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह में जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं आमजन सहभागिता करेंगे।
