लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु चलाए गए अभियान में कुल 118 वारंट तामील
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान के तहत कॉम्बिंग गश्त का आयोजन कर वारंटियों की धरपकड़ एवं वारंट तामीली की प्रभावी कार्यवाही की गई। विशेष अभियान के दौरान दिनांक 30.08.2026 तक जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की समीक्षा कर वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त की गई। अभियान के परिणामस्वरूप 1306 लंबित स्थाई वारंटों में से 41 स्थाई वारंट तथा 507 लंबित गिरफ्तारी वारंटों में से 77 गिरफ्तारी वारंट, इस प्रकार कुल 118 वारंटों की तामीली की गई। थानावार तामीली में थाना कोतवाली द्वारा 23 वारंट (03 स्थाई एवं 20 गिरफ्तारी), थाना बुढ़ार द्वारा 21 वारंट (14 स्थाई एवं 07 गिरफ्तारी), थाना सोहागपुर द्वारा 07 वारंट (04 स्थाई एवं 03 गिरफ्तारी), थाना सीधी द्वारा 10 वारंट (01 स्थाई एवं 09 गिरफ्तारी), थाना देवलोंद द्वारा 06 वारंट (01 स्थाई एवं 05 गिरफ्तारी), थाना ब्यौहारी द्वारा 07 वारंट (06 स्थाई एवं 01 गिरफ्तारी), थाना अमलाई द्वारा 08 स्थाई वारंट, थाना जयसिंहनगर द्वारा 07 वारंट (02 स्थाई एवं 05 गिरफ्तारी), थाना सिंहपुर द्वारा 06 वारंट (01 स्थाई एवं 05 गिरफ्तारी), थाना गोहपारू द्वारा 07 गिरफ्तारी वारंट, थाना धनपुरी द्वारा 03 गिरफ्तारी वारंट, थाना जैतपुर द्वारा 03 वारंट (01 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी), थाना पपौंध द्वारा 05 गिरफ्तारी वारंट, थाना खैरहा द्वारा 02 गिरफ्तारी वारंट तथा महिला थाना द्वारा 03 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई।

