कुपोषित बच्चो का बेहतर से बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन कराएं-कमिश्नर

कमिश्नर ने संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओ की समीक्षा की 


Junaid Khan - शहडोल। 31 अगस्त 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने गंभीर रूप से कुपोषित बच्चो का बेहतर से बेहतर उपचार एवं पोषण प्रबंधन करने के निर्देश शहडोल संभाग के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियो को दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि शहडोल संभाग में अतिकुपोषित बच्चो को चिन्हित कर उनको बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण प्रबंधन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रो में भर्ती कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराकर उन्हें स्वस्थ्य करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि पोषण पुनर्वास केंद्रो से कुपोषित बच्चे पूर्णतः स्वस्थ्य होकर जाएं इसकी सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास एवं परियोजना अधिकारी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उक्त निर्देश दिए आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियो को दिए। बैठक में कमिश्नर ने शहडोल संभाग की ऑगनवाड़ियो के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी ऑगनवाड़ी केंद्रो के माध्यम से बच्चो को सभी गुणवत्तायुक्त सेवाएं मुहैया कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संदर्भ सेवाओ के साथ-साथ बच्चो को ऑगनवाड़ी कंेद्रो में शाला पूर्व शिक्षण को और अधिक गुणवत्तायुक्त और बेहतर बनाया जाए। कमिश्नर ने कहा कि ऑगनवाड़ी केंद्रो में शाला पूर्व षिक्षा की स्थिति को सुधारने की अतिआवश्यकता है। बैठक में कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियो को निर्देष दिए कि वे ऑगनवाडी केंद्रो का संघन निरीक्षण करें और ऑगनवाड़ी केंद्रो द्वारा दी जा रही सेवाओ को और अधिक कारगर और परिणाममूलक बनाएं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी कार्ययोजनाएं और कार्ययोजना के अनुरूप अतिगंभीर होकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमो को बच्चो और महिलाओ तक पहुंचाए।

 बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शहडोल संभाग में स्वीकृत ऑगनवाडी केंद्र भवनो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऑगनवाड़ी केंद्र भवनो को समय-सीमा में पूर्ण कराए। उन्होंने कहा कि ऑगनवाड़ी केेंद्रो के निर्माणाधीन भवनों को विभागीय अधिकारी स्वयं देखे। बैठक में कमिश्नर ने शौचालयविहीन ऑगनवाड़ी केंद्रो मेें शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शौचालयविहीन ऑगनवाड़ी केंद्रो में शौचालय के निर्माण कार्याें में अपेक्षित प्रगति नही हुई है। कमिष्नर ने निर्देष दिए कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए। बैठक में कमिश्नर ने सक्षम ऑगनवाड़ी कंेद्रो में सभी आवष्यक सुविधाए मुहैया कराने के निर्देश संभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियो को दिए। बैठक में कमिष्नर ने ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ एवं ऑगनवाड़ी सहायिकाओ की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऑगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और सहायिकाओ की भर्ती समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिष्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने विद्युतविहीन ऑगनवाड़ियो का सर्वोेच्च प्राथमिकता के साथ विद्युतीकरण कराने के निर्देष दिए। बैठक में कमिष्नर ने वन स्टाप सेंटरो में दर्ज प्रकरणो, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री डी के सिद्वार्थ, उप संचालक महिला बाल विकास श्री गौतम अधिकारी, उप संचालक श्री राकेश खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर सहित शहडोल संभाग के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post