दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर पटवारी दीपचन्द्र सिंह निलंबित
Junaid Khan - शहडोल। 27 अगस्त 2026 जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। जिसके संबंध में दिनांक 24-08-2026 तहसील कार्यालय सोहागपुर में विगत 10 दिनों से फार्मर रजिस्ट्री कार्य की रिपोर्ट निकाली गई, जिसमें श्री दीपचंद सिंह हल्का पटवारी बिजौरी के द्वारा कुल 21 फार्मर आई डी बनाए जाने का कार्य किया गया जो कि अत्यंत कम है, जिस पर श्री दीपचंद सिंह हल्का पटवारी बिजौरी को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब हेतु अवसर दिया गया। कारण बताओ नोटिस की तामीली व्हाट्सऐप के द्वारा कराई गई, किन्तु श्री दीपचन्द सिंह के द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा श्री दीपचंद सिंह हल्का पटवारी बिजौरी तहसील सोहागपुर जिला शहडोल द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता पाए जाने पर दीपचंद सिंह हल्का पटवारी को सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर जिला शहडोल में संलग्न किया गया है। दीपचंद सिंह हल्का पटवारी बिजौरी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
