जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियों ने ऐतिहासिक गोदावल धाम ब्यौहारी का किया भ्रमण
Junaid Khan - शहडोल। 29 अगस्त 2026 सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्री शरद कोल, कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने आज जनपद पंचायत ब्यौहारी के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं ऐतिहासिक गोदावल धाम का भ्रमण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गोदवाल धाम में स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर नागरिकों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भ्रमण के दौरान गोदावल धाम को और अधिक विकसित करने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि गोदवाल धाम में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है, ट्रस्ट समिति गठित की गई है, सहित अन्य गोदावाल धाम के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

