प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI शहडोल ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI शहडोल ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग को लेकर आज NSUI शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रदेश में लंबे समय से लंबित छात्रसंघ चुनावों को शीघ्र आयोजित किया जाए तथा चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली के माध्यम से कराए जाएं, ताकि प्रदेश के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भागीदारी करने और अपना प्रतिनिधि स्वयं चुनने का अधिकार मिल सके। NSUI जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि जब दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), पंजाब विश्वविद्यालय (PU), पटना विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) जैसे देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधियों का चुनाव सीधे करने का अधिकार प्राप्त है, तो मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को इस लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित क्यों रखा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव में छात्र अपने प्रतिनिधि को स्वयं चुनता है। हजारों विद्यार्थियों द्वारा सीधे चुना गया अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सीधे छात्रों के प्रति जवाबदेह रहते हैं। इससे छात्रसंघ अपने मूल उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकता है। NSUI शहडोल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र घोषित किए जाएं और प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के माध्यम से निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराए जाएं। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर, सोशल मीडिया प्रमुख महेंद्र यादव,दीपांशु गुप्ता,हर्षित गुलशन,लक्की,आयुष सिंह,आशु सिंह सहित एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post