जनसुनवाई में जिले भर से आए 147 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टरों द्वारा की गई जनसुनवाई 


Junaid Khan - शहडोल। 07 सितम्बर 2026 सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिले भर से आए 147 आवेदकों की जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 16/21 बुढ़ार रोड शहडोल निवासी प्रमोद कुमार पटेल ने पिता स्वर्गीय श्री अच्छेलाल पटेल सहायक ग्रेड-2 की मृत्य पश्चात अनुकंपा दिलाने, ग्राम आमडीह, तहसील जयसिंहनगर निवासी दिव्या बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त दिलाने, ग्राम पंचायत मिठौरी निवासी रणजीत सिंह ने आवास प्लस में नाम जुड़वाने, ग्राम खैरहा तहसील बुढ़ार निवासी मुमताज बी ने अनुकंपा नियुक्ति में विलंब करने की शिकायत, आदर्श ग्राम पंचायत जमगांव तहसील जैतपुर निवासी पूरन लाल चौधरी ने ग्राम पंचायत जमगांव के वार्ड नं. 01 में विद्युतीकरण करने, ग्राम मड़उडोल छतैनी तहसील जयसिंहनगर निवासी मीरा पनिका ने अपने पिता धानू पनिका का इलाज कराने हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग हेतु आवेदन दिया है। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जनसुनवाई में प्राप्त आवदेनों के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिया एक्का, श्री भागीरथ लहरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post